लार ब्लाक में ग्राम प्रधान पद के लिए 487 और भागलपुर में 452 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। नामांकन पत्रों की जांच में सभी पर्चे सही मिले। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए लार में 976 और भागलपुर में 929 लोगों ने पर्चा भरा था। जांच में लार ब्लाक में पांच और भागलपुर के गढ़वना और कहांव दो गांव का पर्चा खारिज हो गया। ऐसे में अब लार ब्लाक के 71 ग्राम प्रधान पद पर 487 और भागलपुर ब्लाक के 64 ग्राम प्रधान पद 452 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। देर शाम तक ब्लाक में नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया चली और लोगों की भीड़ जुटी रही। इस बाबत आरओ ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच पूरी कर ली गई है।