64 लोग कोरोना संक्रमित मिले, दो की मौत
देवरिया। मंगलवार को 64 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दो संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गई। ऐसे में जिले में संक्रमितों की संख्या 5199 हो गई। जबकि मृतकों की संख्या 58 हो गई है। 938 एक्टिव केस हैं।
भाटपाररानी के पकड़ी बाबू गांव में पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बैतालपुर ब्लॉक के नरायनपुर गांव में चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लीलापुुर में एक और शहर के साकेत नगर में तीन, रामगुलाम टोला में दो, भुजौली कालोनी में एक, लार के रावतपार अमेठिया में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कठिनईयां के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
बैैतालपुर ब्लॉक के तीन किशोर भी संक्रमित हुए हैं। गौरीबाजार के इंदूपुर गांव के रहने वाले एक बुजुर्ग की इलाके दौरान बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। देवरिया के रहने वाले संक्रमित ने भी बीआरडी मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि दो लोगों की कोरोना से मौत मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में हुई है।