फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बरतने वाले 63 कर्मचारियों पर गिर सकती है गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
- एसडीएम ने जिलाधिकारी समेत सभी विभाग को पत्र देकर कार्रवाई के लिए लगाई है अर्जी
विज्ञापन

- बार-बार नोटिस देने के बावजूद एक महीने तक बीएलओ जिम्मेदारी का नहीं कर सकें निर्वहन
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर, देवरिया। फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण में सदर व सलेमपुर तहसील क्षेत्र के करीब 63 बीएलओ की लापरवाही के बाद एसडीएम ने बीएसए को पत्र लिखकर कार्रवाई की बात कहीं है। आरोप है कि एक माह निकल जाने के बाद भी इन लोगों की तरफ से निर्वाचन जैसा महत्वपूर्ण कार्य नहीं किया जा रहा है। इसके लिए अफसर शनिवार को बूथों पर पहुंचे, जहां मौजूद कर्मचारियों से लापरवाह बीएलओ के संबंध में जानकारी ली। अफसर के निरीक्षण और पत्र जारी होने की खबर मिलते ही लापरवाह चल रहे बीएलओ के बीच हड़कंप है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को देखते हुए तहसील प्रशासन ने तहसील क्षेत्र में बूथ बनाया है। यहां फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। सूची में नाम बढ़ाने, काटने तथा गलती के सुधार के लिए फॉर्म भरे जा रहे हैं। इस कार्य में कुछ बीएलओ लापरवाही बरत रहे हैं। एसडीएम ने पांच बीएलओ के लापरवाह मिलने पर बीएसए को पत्र भेजा है। वहीं सलेमपुर तहसील क्षेत्र में 351 बूथ बनाया गया है। फोटोयुक्त मतदान सूची पुनरीक्षण के लिए अफसर ने कई बार बीएलओ के साथ बैठक कर इसे गंभीरता से लेने को कहा। 293 बूथ के बीएलओ ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर समय से फाॅर्म मुख्यालय को जमा कर दिया। जबकि शिक्षा विभाग के सात प्रधानाध्यापक, 23 सहायक अध्यापक, 10 शिक्षामित्र और एक अनुदेशक के साथ स्वास्थ्य विभाग की दो आशा, ग्राम पंचायत विभाग के 10 रोजगार सेवक, चार पंचायत सहायक समेत 58 बीएलओ लापरवाही बरत रहे हैं। बार-बार नोटिस के बावजूद अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं किए। इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने जिलाधिकारी समेत हर विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। एसडीएम श्याम मणि त्रिपाठी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण अभियान तीन दिसंबर तक चलेगा। एक माह निकल जाने के बावजूद 58 बीएलओ लापरवाही की हद पार कर दिए हैं। बार-बार निर्देशित करने के बाद भी निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य नहीं किया जा रहा है। सदर एसडीएम विपिन कुमार दूबे ने बताया कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरती गई। छह बीएलओ के कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। इसके कारण निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की थी। लापरवाह बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें