फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रेल लाइन पर मिले शव की हुई पहचान, घर वाले बोले दुर्घटना नहीं हत्या कर फेंकी गई लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
जेब में था प्लेटफाॅर्म टिकट, रूच्चापार गांव के पास मिला था शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रेल लाइन पर युवक के मिले शव की पहचान शनिवार को हो गई। घर वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से जांच की मांग की है। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर घर वाले चले गए। हालांकि पुलिस हादसा मान रही है।
विज्ञापन

सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी 22 वर्षीय धनश्याम प्रसाद तीन दिन पूर्व घर से बिना कुछ बताए निकला था। शुक्रवार की शाम को उसका शव रूचापार रेल लाइन पर शव मिला। लावारिस हालत में पुलिस ने शव को को मोर्चरी में रखवा दिया। दोपहर में पहुंचे घरवालों ने युवक की पहचान की। पुलिस के अनुसार युवक की जेब में 23 नवंबर को देवरिया रेलवे स्टेशन का प्लेटफाॅर्म टिकट था। घरवालों ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। घरवालों का आरोप है कि बिना कुछ बताए धनश्याम अचानक घर से गायब हो गए और शनिवार को उनकी मौत की खबर मिली। अगर वह देवरिया स्टेशन के प्लेटफाॅर्म टिकट लिए थे तो कैसे रूच्चापार गांव के पास रेल लाइन पर पहुंच गए। ऐसे कई अनसुलझे सवाल घरवाले पुलिस से कर रहे थे, लेकिन पुलिस हादसा होने का दावा कर रही है। कोतवाल वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई थी। अगर घर वाले लिखित शिकायत देते हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें