फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे चरण में 63.04 फीसदी मतदान

Sat, 05 Dec 2015 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानी चुनाव के तीसरे चरण में भी मतदाताओं ने उत्साह दिखाया। चार ब्लॉकों में 63.04 फीसदी वोट पड़े। कई जगहों पर फर्जी मतदान को लेकर बवाल और हंगामा होता रहा। पुलिस ने कई जगहों पर लाठी चार्ज किया। जिसमें कई लोग घायल हो गए।  पुलिस और प्रशासन ने मतदान केंद्रों के पास हंगामा करने वालों को खदेड़ा। मतपेटिकाओं  को देर रात तक ब्लॉक मुख्यालय  पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखवाया गया। सलेमपुर, भाटपाररानी, बनकटा और भटनी ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 305 पदों के लिए मतदान हुआ। शनिवार की सुबह सात  बजे से  मतदान शुरू हुआ। सुबह मतदाताओं की तादात कम देखी गई लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मतदान का ग्राफ  बढ़ता गया। युवा, बुजर्ग और  महिलाओं में उत्साह देखा गया।  सलेमपुर, भाटपाररानी, बनकटा और भटनी ब्लॉक के कई मतदान केंद्रों पर फर्जी मतदान को लेकर बबाल हुआ। मतदान केंद्रों के पास मारपीट की  घटनाएं सामने आई हैं। सलेमपुर के मझवलिया में प्रधान पद के प्रत्याशी, जिला पंचायत सदस्य समेत तीन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। चोरडीहा में पुलिस ने लाठियां भांजी। इसके अलावा कई जगहों पर प्रशासन ने सख्त तेवर  अपनाकर हंगामा करने वालों को खदेड़ा। बनकटा के हरपुर में हंगामा हुआ। जिलाधिकारी अनिता  श्रीवास्तव ने बताया कि शांतिपूर्ण ढ़ंग से मतदान संपन्न हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें