फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना आधार के राशन लेने वाले कार्डधारकों का देना होगा ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना ‘आधार कार्ड’ वाले कार्डधारकों का देना होगा ब्योरा
विज्ञापन


राशन वितरण व्यवस्था में खामियां रोकने के लिए जिला प्रशासन की कवायद
माह की चार तारीख तक कोटेदार उपलब्ध कराएंगे कार्डधारकों का विवरण
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। पात्रों तक सरकारी राशन पहुंचाना सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने कोटेदारों पर एक और बाध्यता लागू कर दी है। अब आधार की जगह वैकल्पिक पहचान पत्र (प्रॉक्सी) पर राशन लेने वाले कार्डधारकों का पूरा ब्योरा भी कोटेदारों को तैयार करना होगा। वैकल्पिक पहचान पत्र के जरिए कितने कार्डधारकों को कब-कब और कितना राशन दिया गया, इसका पूरा ब्योरा माह की चार तारीख तक कोटेदारों को आपूर्ति कार्यालय में जमा करना होगा।
विज्ञापन

राशन वितरण में पारदर्शिता लाने के मकसद से शासन ने ई-पास मशीन की मदद से वितरण व्यवस्था लागू की है। इसके लिए पात्रों का आधार कार्ड नंबर राशन कार्ड से लिंक किया गया है। कार्डधारक पास मशीन पर अंगूठा लगाकर अपना राशन ले सकते हैं। हालांकि तीन माह बीतने के बाद भी जिले में इसे पूरी तरह लागू नहीं किया जा सका है। कभी नेटवर्क की खराबी तो कभी कार्डधारक का आधार लिंक नहीं होने का हवाला देकर कोटेदार मैनुअल तरीके से राशन बांट रहे हैं। दिसंबर में 68 फीसदी राशन ही आधार पहचान के माध्यम से बंटा था। शेष 32 फीसदी राशन का वितरण वैकल्पिक पहचान पत्र के जरिए हुआ। डीएम ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए अब वैकल्पिक पहचान पत्र से राशन लेने वाले प्रत्येक कार्डधारक का ब्योरा तलब किया है। निर्देशों के तहत जनवरी में वैकल्पिक पहचान पत्र के आधार पर राशन वितरण का रिकार्ड तैयार किया जाएगा। इसे चार फरवरी तक हर हाल में जिला आपूर्ति कार्यालय में जमा करना होगा। इसके साथ ही स्टॉक रजिस्टर भी देना होगा, जिससे राशन वितरण का सत्यापन हो सके। जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि सभी कोटेदारों को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने आह्वान किया कि सभी राशन कार्डधारकों से आधार पहचान के माध्यम से ही ई-पास मशीन से राशन लें, जिससे वितरण में गड़बड़ी की आशंका न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें