फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रांतिकारी शिवराज और रामचंद्र को सोनार समाज ने किया याद

विज्ञापन
नगर पालिका में सहादत दिवस पर अमर शहीद शिवराज सोनार के परिजनो को सोनार समाज के लोगो ने सम्मानित किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। जिला सोनार समाज की ओर से मंगलवार को क्रांतिकारी शिवराज सोनार और रामचंद्र प्रजापति को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन में दोनों के योगदान को याद करते हुए युवाओं से इससे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। मौके पर इनके परिवारीजनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

नगरपालिका सभागार में संगठन के युवा मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ शिवराज सोनार के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा ने कहा कि स्वाधीनता आंदोलन के इतिहास में कई क्रांतिकारी और रणबांकुरे ऐसे थे जो गुमनाम हो गए, लेकिन इन्होंने अपने कार्यों की बदौलत अंग्रेजी साम्राज्य की चूले हिला दी थीं। शिवराज सोनार ने भी वर्ष 1942 में करो या मरो आंदोलन को आत्मसात करते हुए उस वर्ष 14 अगस्त को अंग्रेजी दासता के प्रतीक यूनियन जैक को उतारकर फेंक दिया था। रामचंद्र विद्यार्थी और शिवराज सोनार को अंग्रेजों की गोलियों का शिकार होना पड़ा। शिवजी सर्राफ ने कहा कि अपने पूर्वजों को याद करना समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने सदर सांसद से शहर के किसी चौराहे पर इन शहीदों की प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाई। इस दौरान पंकज वर्मा, हिमांशु सिंह, सावन वर्मा, राजू वर्मा, कृष्णा वर्मा, योगेंद्र, पप्पूजी, शुभम, प्रभुनाथ, शिवजी, एमपी प्रसाद, राजेश, दीपक, कृष्णानंद वर्मा, वृंदा प्रसाद, भगवती प्रसाद आदि शामिल रहे। रामलीला मैदान में मंगलवार को प्रजापति विकास मंच की ओर से भी शहीद रामचंद्र विद्यार्थी को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा, जयनाथ जय, रामविलास प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें