फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण सफाईकर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
शहर के सिविल लाइंस रोड पर सफाई कर्मचारियो ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। 11 सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीण सफाईकर्मियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और जुलूस निकाल कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कुछ कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप मुंडन भी कराया। इसके बाद सफाईकर्मियों ने डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि सरकार जायज मांगों को भी नहीं मान रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का रवैया नहीं बदला तो आंदोलन और उग्र होगा।
विज्ञापन

गुरुवार को पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के आह्वान पर सफाईकर्मियों की जुटान 12 बजे विकास भवन परिसर में हुई। इसके बाद जुलूस निकाला कर कलेक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। सभा में संघ के जिला संरक्षक वृद्घि चंद ने आरोप लगाया कि सरकार सफाईकर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। जिलाध्यक्ष मनोज राजभर ने कहा कि सफाईकर्मियों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने मांगे नहीं मानी तो आरपार की लड़ाई होगी। जिला मंत्री शौकत अली ने कहा कि पढ़े-लिखे सफाईकर्मियों को पदोन्नति का अवसर मिलना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो एक फरवरी से विधानसभा का घेराव किया जाएगा। जिला कोषाध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी सफाईकर्मियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। इस दौरान निरंजन प्रसाद, मोहन लाल शर्मा, कमल चंद प्रसाद, दयाल दास भारती, प्रदीप कुमार, सूर्यप्रकाश कन्नौजिया, हरदेव यादव, छोटेलाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें