फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में तल्ख धूप, शाम को गलन

विज्ञापन
रोडवेज परिसर में सर्द हवा के चलते ‌ठिठुर कर बैठी महिला व बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। कड़ाके के ठंड के बीच गुरुवार को चंद घंटों के लिए सूर्यदेव के दर्शन हुए तो लोगों ने राहत की सांस ली। 12 बजे धूप दिखी तो ठंड से परेशान लोग छतों पर बैठकर आनंद लिए। इस बीच छोटे-छोटे बच्चे खेलते हुए नजर भी आए। लेकिन शाम होते ही फिर से गलन ने दस्तक और बर्फीली हवाओं ने भी लोगों की परेशान किया। ठंड और शीतलहर की वजह से जिले के कक्षा आठ तक के विद्यालय शुक्रवार तक बंद हैं। मगर शिक्षकों को स्कूल जाना होगा। 10 से तीन बजे तक विद्यालय में बैठकर उपस्थिति दर्ज करानी होगी। यह व्यवस्था बृहस्पतिवार को भी थी, मगर विद्यालयों में पहुंचे शिक्षक छात्रों के अभाव में दिन भर बाहर बैठकर धूप का आनंद लेते रहे। एक अध्यापक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जब बच्चे रहते हैं तो समय कट जाता है। बच्चों के न रहने पर समय गुजारना कठिन था। महिला शिक्षकों को काफी दिक्कत हो रही है। दूर-दराज के विद्यालयों पर महिला शिक्षक सुरक्षा को लेकर परेशान हैं। बच्चों की छुट्टी रहने पर विद्यालय आने का कोई औचित्य नहीं है। ठंड ने सभी को परेशान कर रखा था। मगर हल्की धूप ने काफी राहत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें