फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म, केस दर्ज

विज्ञापन
महिला से गैंगरेप
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली इलाके के एक मोहल्ले में युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बाहरी इलाके के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती पर बगल के गांव का एक युवक बुरी नीयत रखता था। जब भी वह घर से निकलती थी युवक उसके पीछे लग जाता था। युवक से परेशान युवती ने परिवारवालों को पूरी बात बताई थी। परिवारवालों ने युवक को समझाया, लेकिन वह आदत से बाज नहीं आया। वह बार-बार युवती को परेशान करता रहा। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले युवती घर में अकेली थी। मौका देखकर वह युवती के घर में घुस गया और जबरन दुष्कर्म किया। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। शाम को घर पहुंचे पिता को उसने पूरी बात बताई। पिता बेटी को लेकर कोतवाली पहुंचा और तहरीर देकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने महुआबारी गांव के वीरू राजभर के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। सदर कोतवाल राय साहब यादव का कहना है कि युवक ने घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म किया है। केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें