फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा पंडालों में चल रही शक्ति की देवी की अराधना

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। दुर्गा पंडालों में मां दुर्गा के पूजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। भक्त कलश स्थापित कर मां की पूजा कर रहे हैं। दुर्गा पंडालों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कई जगहों पर पहले ही दिन से मां के पट भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं। शहर से लेकर देेहात तक दुर्गा पूजा की धूम चल रही है। तमाम भक्त मां का दर्शन करने के लिए विंध्याचल, वैष्णो देवी, कामाख्या देवी समेत तमाम सिद्धपीठ गए हैं।
विज्ञापन

कई जगहों पर कुछ अलग दिखाने की तैयारी की गई है। बैतालपुर विकास खंड के सेखौना चौराहे पर सर्व धर्म समभाव क्लब की ओर से इलेक्ट्रिक सिस्टम से चलने वाले मंदिरनुमा पांडाल बनाया गया है। इसमें दुर्गा जी की मूर्ति के साथ-साथ 22 अन्य देवी-देवताओं की भी मूर्तियां बनी हैं। ये सभी मूर्तियां इलेक्ट्रिक व्यवस्था से चलेंगी। मां दुर्गा की घूमती हुई मूर्ति बाणासुर का पर्वत पर हो रहा वध दर्शकों का मन मोह ले रही है। ध्वनि की सेटिंग और घूमता हुआ पंडाल के निर्माण से कई वर्षों से इस साल भी क्षेत्र में कौतूहल का विषय बना हुआ है। मूर्तिकार सुग्रीव शर्मा अपने साथी मूर्तिकारों के साथ इसे अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। आयोजक मंडल के प्रमुख सदस्य पिंटू सिंह ने बताया कि मूर्ति को बनाने एवं सजाने में तीन लाख रुपये का खर्च है। यह सभी के सहयोग से किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि जिस दिन मूर्ति विसर्जन होता है, उसके दूसरे दिन से ही अगले वर्ष की मूर्ति स्थापना के लिए चौराहे पर चंदा की वसूली शुरू कर दी जाती है। यह प्रतिदिन की जाती है। इसके साथ ही जिले के दुर्गा मंदिरों पर भक्तों की भीड़ जुटी रही। हिंदू सम्राट दल नगर पालिका रोड की ओर से नवरात्रि में माता जी की पूजा विधि-विधान से की जा रही है। भक्तों के जयकारे से माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान भरत कुमार मद्देशिया, सुधीर गुप्ता, दीपक गुप्ता, मनोज, राजकुमार आदि ने भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें