फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खल रही है रात को बिजली की रोजाना दो घंटा की कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बिजली की कटौती से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। रात की दो घंटे की कटौती से लोग बेहाल हैं। सड़क और मोहल्लों की गलियां अंधेरे में डूब जा रही हैं। कोचिंग से घर लौटने वाली छात्राओं और व्यापारियों को दिक्कत हो रही है। कटौती के शेड्यूल में बदलाव की मांग की है।
विज्ञापन

बिजली की कटौती सुबह और रात को तीन घंटे की तय है। लोकल फॉल्ट और इमरजेंसी की कटौती इससे अलग है। शहरी क्षेत्र में फिलहाल रोजाना सुबह पांच से छह बजे तक जबकि रात को आठ से 10 बजे तक कटौती हो रही है। यह कटौती ऐसे समय होती जब ऑफिस से लौट कर घर आए लोग बच्चों के साथ शॉपिंग पर निकलने की सोचते हैं। बिजली न होने से वे नहीं निकल पाते हैं। पीक ऑवर में कटौती से दुकानदारी भी प्रभावित होती है। लोड डिस्पैच सेंटर-सारनाथ के आदेश के तहत शेड्यूल 30 सितंबर तक लागू रहेगा। इसके चलते तहसील चौक, गोरखपुर रोड, मालवीय रोड, सिविल लाइंस, मोतीलाल रोड, नई बाजार, हनुमान मंदिर, राघवनगर, हनुमान मंदिर, जलकल रोड, न्यू कॉलोनी आदि इलाके बिजली गुल होते ही अंधेरे में डूब जाते हैं। राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत होती है। खास बात यह है कि नवरात्र की शुरुआत गुरुवार यानी आज से और मोहर्रम भी जल्द शुरू होने वाला है। ऐसे में रात को दुर्गा प्रतिमाओं के आस पास चहल-पहल रहेगी। ऐसे में यह कटौती लोगों की मुश्किलें और भी बढ़ा सकती है। फिलहाल बिजली ऐसे समय में कट रही है, जब व्यापारी वर्ग दुकानों में हिसाब का मिलान करता है। इसके अलावा कोचिंग से लौटे बच्चे होमवर्क को पूरा करने में जुटे होते हैं। बिजली की कटौती परेशानियों का सबब बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें