बघौचघाट। पुलिस ने एक सिपाही और होमगार्ड की गाड़ी का चालान कर दिया। दोनों बगैर हेलमेट के पेट्रोल पंप पर तेल लेने पहुंचे थे। दोनों पंप पर वर्दी की रोब दिखा कर पेट्रोल लेना चाहते थे। एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ को उनके अपने ही लोग फ्लॉप करने में लगे हैं। शुक्रवार दोपहर को बघौचघाट पेट्रोल पंप पर थाने के होमगार्ड सतीश पांडेय और कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाने का सिपाही राजकुमार बाकायदा वर्दी में पहुंच बगैर हेलमेट पेट्रोल देेने को कहा। पंप संचालक ने मना कर दिया तो दोनों वर्दी का रोब दिखाने लगे। इतने में पंप मालिक ने बघौचघाट थाना प्रभारी विनय सिंह को सूचना दी। वह मौके पर पहुंच दोनों गाड़ियों का चालान काट दिया।