देवरिया। मांगों को लेकर किसानमित्रों ने शुक्रवार को जुलूस निकाला। सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने किसानमित्रों के लिए सरकार से कार्य योजना बनाने की मांग की। किसानमित्र संघ के बैनर तले किसानमित्रों की जुटान सुबह 10 बजे टाउनहाल में हुई। यहां से जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन के बाद एडीएम को ज्ञापन सौंपा। नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष अवधेश पाल धनगर ने किया। जिलाध्यक्ष शेषमणि त्रिपाठी ने कहा कि किसानमित्रों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रविंद्र शर्मा ने कहा कि हक की लड़ाई तब तक लड़ी जाएगी, जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता है। राम लाल यादव ने कहा कि सरकार उनकी मांगों की अनदेखी न करे। राम शरण विश्वकर्मा ने कहा कि अब आश्वासन से काम नहीं चलने वाला है। सरकार को निर्णय लेना पड़ेेगा। इस दौरान सुरेंद्र राय, हरि माधव, सत्यवान सिंह, जितेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।