सलेमपुर। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर शुक्रवार को प्रेरकों ने रैली निकाली। एसडीएम रामविलास राम ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। नगर में भ्रमण कर लोगों को साक्षरता के प्रति जागरूकता किया गया। इसके बाद ब्लॉक में साक्षरता पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
एसडीएम ने कहा कि अशिक्षा का अभिशाप मिटाना प्रेरकों का दायित्व है। प्रेरक अपने कार्यों को ईमानदारी से निर्वहन करे। बीडीओ शत्रुध्न सिंह ने कहा कि निरक्षर को साक्षर बनाना एक पुनीत कार्य है। इससे अछूते लोग समाज में अपने को कमजोर समझते है। रैली नगर के तहसील रोड, गांधी चौक, बस स्टेशन, सोहनाग भ्रमण किया। इस दौरान मुस्ताक अहमद, सत्येंद्र यादव, अमरनाथ पांडेय, रमाशंकर यादव, शकुंतला यादव, मुन्नी देवी, रीना यादव, आदि मौजूद रहीं।