फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का मुकदमा नहीं दर्ज कर रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बनकटा में सरेराह एक महिला छेड़छाड़ की गई। पुलिस उसकी रपट नहीं दर्ज कर रही है। शनिवार की देर शाम को महिला ने एसपी से मिलकर शिकायत दर्ज कराई। एसपी ने संबंधित थाने को कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बनकटा थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़ित ने कहा कि वह 31 अगस्त को बाजार से घर लौट रही थी। तीन लोगों ने रास्ते में अकेला पाकर उसे रोक लिया। छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा। सूचना के बाद पहुंची पीड़िता की 17 वर्षीय बेटी को भी मारा गया। चूंकि इन तीनों से उनका जमीन का विवाद चल रहा है। इसलिए वे आए दिन छेड़छाड़ करते हैं। जब वह शिकायत लेकर थाने गई तो थानेदार ने कार्रवाई की बजाय उल्टा धमकी देकर भगा दिया। तीनों की पिटाई से वह बेहोश हो गई थी। उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती भी कराया गया था। उसी दिन जब उसके पति मजदूरी कर शाम साढ़े छह बजे घर लौट रहे थे तो मनबढ़ों ने पुलिस को झूठी सूचना देकर पति को फंसा दिया। लॉकअप में पति को डाल दिया गया। महिला का आरोप है कि थानेदार ने आरोपियों से घूस लिया है। इसलिए उन्हें बचा रही है। एसपी राजीव मल्होत्रा ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसओ बनकटा को कार्रवाई का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें