फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। गर्मी से निजात पाने के लिए पंखे का प्लग लगाने वक्त हादसा हुआ। मजदूर की मौत से घर में कोहराम मच गया। गांववालों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

पिपरा मिश्र गांव निवासी मनीष प्रसाद मजदूर था। शनिवार की रात कमरे में सोया था। रविवार को चार बजे भोर में गर्मी की वजह से उसकी नींद खुल गई। बंद पंखे को चालू करने के लिए बिजली के बोर्ड में प्लग लगा रहा था। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। मजदूर की मौत के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। वह घर का अकेला कमाऊ सदस्य था। मौत के बाद पत्नी प्रमिला और मां राजमती का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है। दो वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। कोई संतान नहीं है। घटना से गांव में मातम छा गया है। थानेदार राजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें