फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर उतरीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मानदेय नहीं मिलने से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सड़क पर उतर आईं। 45 मिनट तक सड़क जाम रहा। सिविल लाइंस में आवागमन बाधित हो गया। उनका कहना था कि वे आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। सरकार मदद के बजाए केवल बयानबाजी में जुटी है।
विज्ञापन

राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ से जुड़ी कार्यकर्ता और सहायक रविवार को विकास भवन परिसर में एकत्र हुईं। मानदेय नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि अप्रैल से मानदेय नहीं मिल रहा है। आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। इसके बाद दोपहर दो बजे कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए मुख्य गेट पर पहुंचे। यहां से सुभाष चौक पर पहुंचकर सड़क पर बैठ गए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना था कि भाजपा ने चुनाव के दौरान सत्ता मिलने के चार महीना में मानदेय बढ़ाने का वादा किया था, लेकिन बढ़ना तो दूर की बात है मानदेय तक नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि सरकार ने मांग पूरी नहीं की तो चार सितंबर से लखनऊ में विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में रामस्वरूप यादव, विमल मिश्र, नरेंद्र राय, सुनीता सिंह, आशा मिश्रा, सुनीता यादव, अंजलि तिवारी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें