देवरिया। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष साकेत सिंह ने कहा कि खेल के प्रति लोगों का झुकाव बढ़ा है। खेल और कला संगम कार्यक्रम का आयोजन के लिए तैयारी कर ली जाए। युवाओं को अधिक संख्या में प्रतिभाग कराएं। ताकि संगठन का मकसद पूरा हो सके। गरुड़पार स्थित कार्यालय में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं को तमाम बारीकियां बताईं। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शती पर अनेक रचनात्मक कार्य कराए जाने हैं। इसके लिए कार्यकर्ता तैयार हो जाएं। उन्होंने कहा कि देहात के युवाओं में तमाम विधाएं हैं बस जरूरत है उनको उचित मंच मुहैया कराने की। प्रदेश अध्यक्ष साकेत ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार कल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर रही है कार्यकर्ता जनता के बीच बताएं। कर्ज माफी समेत तमाम कार्यों से जनता को लाभ मिल रहा है विरोधी दल हताश हो चुके हैं ऐसे में बेवजह का माहौल खराब कर रहे हैं। जिला संयोजक विंधेश पांडेय ने कहा कि देश को विश्व गुरु का दर्जा दिलाने के लिए युवा कमर कस लें। रचनात्मक कार्यों में हिस्सा लें। कार्यक्रम को क्षेत्रीय अध्यक्ष जितेंद्र राव, भानु प्रताप सिंह, दुर्गेश मिश्र, अनिल यादव, वरूण राय, धनुषधारी मणि, रामदास मिश्र, नवीन सिंह, मनमोहन सिंह ने संबोधित किया। इस दौरान अंकित चंदेल, ज्ञानदीप रत्नाकर, रवि चौबे, सूरज पटेल, अजीत सिंह आदि रहे।