देवरिया। एलईडी ट्यूबलाइट और सीलिंग फैन का इस्तेमाल करें। ताकि ऊर्जा की बचत के साथ बिजली का बिल भी कम आएं। शहर में कई जगहों पर कैंप के जरिए बेची जा रही है। किस्त में भी इसे हासिल कर सकते हैं। बिजली विभाग के अधिकारी कैंप का जायजा लेंगे। कही ऐसा तो नहीं अधिक कीमत वसूल जा रहा है। इसके लिए पहचान पत्र जरूरी है। ताकि रि-प्लेस के समय दिक्कत न हो।
केंद्र सरकार ऊर्जा के संरक्षण के लिए तमाम कवायद में जुटी है। बिजली विभाग ने प्रथम चरण में एलईडी बल्ब बेचा है। एनजी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड के जरिए अब एलईडी ट्यूबलाइट्स और सीलिंग फैन बेचने में जुटा है। ताकि बिजली का बिल कम आएं और ग्राहकों पर आर्थिक बोझ न पड़े। 20 वॉट के ट्यूबलाइट्स की कीमत 140 रुपये जबकि 50 वाट के सीलिंग फैन की कीमत 1200 रुपये है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि कोई भी व्यक्ति पहचान पत्र के जरिए खरीद सकता है। सामान के साथ स्लिप भी मिलेगी, जिसमें नाम और मोबाइल नंबर दर्ज रहेगा। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सहूलियत के लिए सरकार ने पहल की है। ट्यूबलाइट्स और सीलिंग फैन खरीद सकते हैं। किसी तरह की दिक्कत हो तो कार्यालय में अवगत करा सकते हैं। भाजपा आईटी सेल के जिला प्रमुख सर्वेश नाथ त्रिपाठी ने बिक्री कैंप का जायजा लेने को कहा है। ताकि जनता की दिक्कत मौके पर सुलझ जाए।