देवरिया। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई। सपा और फ्रंटल संगठनों ने अलग जगहों पर व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। नौ जुलाई को पोलिंग स्टेशन में मौजूद रहने का आहृवान किया।
पोस्टमार्टम चौराहा स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव ने कहा कि चंद्रशेखर का जीवन आदर्शों से भरा है। उन्होंने कहा कि सक्रिय सदस्यता शुल्क कार्यालय में जमा कर दें। संगठन के लोग नौ जुलाई रविवार को पोलिंग बूथ पर उपस्थित रहे। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कराएं। इसके अलावा फर्जी नामों को चिन्हित कराएं। इस दौरान एमएलएसी रामसुंदर दास, पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी, वजहुल कमर सिद्दीकी, मुक्तिनाथ यादव, उमेश नारायण शाही आदि रहे। सयुस के जिलाध्यक्ष धर्मवीर गुप्त ने कहा कि कार्यकर्ता बूथों पर मौजूूद रहेंगे। युवाओं का नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराने के लिए सहयोग करेंगे। इस दौरान राजेश यादव, रणवीर यादव, रामप्रकाश यादव, हरिओम तिवारी, रवि जायसवाल आदि रहे।