फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलेमपुर में मंडी के लिए अफसर तलाश रहे जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
नीलांबुज मिश्र
विज्ञापन

सलेमपुर। मंडी के लिए सलेमपुर में जमीन की तलाश की जा रही है। पांच से दस एकड़ तक जमीन की जरूरत है। इसके लिए मंडी समिति के अफसरों ने क्षेत्रीय किसानों से संपर्क किया। व्यवसाय के दृष्टिकोण से विधायक काली प्रसाद ने सीएम से यह मांग की है। इससे किसानों और व्यापारियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में सिर्फ एक मंडी है। व्यापारियों और किसानों को जिला मुख्यालय पर जाना पड़ता है। लोगों की मानें तो बिहार से नजदीक सलेमपुर व्यापारिक दृष्टिकोण से उम्दा है। सलेमपुर में मंडी निर्माण कराने की मांग लोगों ने विधायक से की। विधायक ने एक माह पहले मुख्यमंत्री से मिलकर बात रखी। शासन ने विधायक की बातों को तरजीह देते हुए जिला प्रशासन को सलेमपुर में मंडी का स्थापना के लिए पत्र भेजा। मंडी समिति देवरिया के सचिव राकेश कुमार के नेतृत्व में अफसर शुक्रवार को सलेमपुर पहुंचे। नगर से सटे गांव अहिरौली लाला के किसानों से जमीन के लिए संपर्क किया। विधायक से मिलकर राय मशविरा की। अफसरों की मानें तो जिस किसान से मंडी के लिए जमीन लिया जाएगा, उसे सर्किल रेट से दोगुना दाम मिलेगा। नवलपुर और सलेमपुर, मझौलीराज और सलेमपुर के बीच जमीन की तलाश अफसर कर रहे है। लेकिन अभी तक जमीन नहीं मिल सकी है। साथ में दिवाकर उपाध्याय, मनोज मौजूद रहे। मंडी समिति के सचिव राकेश कुमार ने बताया कि सलेमपुर में मंडी स्थापना करने का शासन से निर्देश मिला है। इसके लिए जमीन की जरूरत है। किसानों से संपर्क किया जा रहा है। जमीन मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें