फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ वृक्षों में है दूषित जहर को पीने की क्षमता

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। मनिहारी गांव के स्कूल में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक काली प्रसाद और डीएफओ ने पौधरोपण कर किया। मानव जीवन के लिए वृक्ष का महत्व और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में इसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि लोग जिस तरह अपने बच्चे को पालते है और उसका ख्याल रखते है। वैसे ही पौधों का भी रखना चाहिए। मानव जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा वृक्ष हैं। वाहनों से दूषित पर्यावरण से निपटने के लिए संसार में कोई सार्थक तकनीक नहीं है। इसका सिर्फ अधिक से अधिक पौधरोपण करना है। इसके अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है। इसके लिए मनुष्य और खास कर युवा वर्ग को आगे आने की जरूरत है। खेती के साथ-साथ बागीचा भी लगाया जाए। डीएमफओ रत्नेश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार एक से सात जुलाई तक पौधरोपण का अभियान चलाया गया है। इस दौरान पं. दीनदयाल मिश्र, रेंजर नर्वदेश्वर दुबे, प्रधानाचार्य अतुल उपाध्याय, ओंकार दुबे, अभिषेक उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें