विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में दधीचि रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान के लिए 160 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया जबकि 60 लोगों ने रक्तदान किया।मुख्य अतिथि सदर विधायक जनमेजय सिंह ने कहा कि ब्लड बैंक में अत्याधुनिक मशीनों की जरूरत है जिसे उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इस मशीन के उपलब्ध होने पर एक यूनिट से चार लोगों के जीवन को बचाया जा सकता है। नगरपालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है। देश में कई लोगों की खून की कमी के कारण अकाल मौत हो जाती है जो हमारे देश के लिए शर्म की बात है। देश में प्रतिवर्ष 80 लाख यूनिट खून की जरूरत है। विहिप और बजरंग दल ने शिविर लगाकर पुनीत कार्य किया है। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. पी कन्नौजिया ने रक्तदान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। प्रांत मंत्री वंशराज पांडेय, तारकेश्वर शाही, जिलाध्यक्ष भरत अग्रवाल ने भी विचार रखा। रक्तदान करने वालों में नगरपालिका अध्यक्ष अलका सिंह, पूनम सिंह, रूबी केडिया, कुसुम राय, धनंजय सिंह, अजय पोददार, सचींद्रनाथ, संदीप वर्मा, ओमप्रकाश पांडेय, मुन्ना वर्मा, रंजीत ठाकुर, विजय कुमार, वंशराज पांडेय, संतोष, सर्वेश वर्मा, विशाल, तारकेश्वर शाही, कृष्णानंद गिरी, रवि प्रजापति, दुर्गेश प्रताप राव, राजेश, धर्मेंद्र यादव, कृष्णानाथ, सतीश चंद्र, अनिल, रवि आदि शामिल रहे। ब्लड बैंक के लैब टेक्नीशियन हरीश मिश्र, रामेश्वर पांडेय, तेजभान, डॉ. एसी सिंह का योगदान रहा।