फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्था के बीच हुई मतगणना

Mon, 02 Nov 2015 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए हुए चुनाव की मतगणना में अव्यवस्था नजर आई। कई जगहों पर देर से मतगणना शुरू होने पर अफसरों को डांट खानी पड़ी तो कई जगह समर्थकों के नारेबाजी करने पर पुलिस ने लाठियां भांजी। मतगणना का कार्य देर रात तक चलता रहा। जिले के 16 ब्लॉक के निर्धारित मतगणना स्थल पर सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होनी थी। रामपुर कारखाना, लार, तरकुलवा, बैतालपुर आदि जगहों पर कुछ देर से मतगणना शुरू हो सकी। रामपुर कारखाना में जब काफी विलंब हुआ तो डीएम को मौके पर खुद पहुंचना पड़ा। उनकी फटकार के बाद सवा घंटे देरी से मतगणना का कार्य शुरू हो सका। बीडीसी के परिणाम आने के साथ ही जिला पंचायत सदस्यों के रूझान भी आने लगे। इसको लेकर समर्थक उत्साहित होने लगे। परिणाम आने पर कहीं गम तो कहीं खुशी का माहौल दिखा। मतगणना स्थलों पर फूल-माला की बिक्री होती रही। जीते प्रत्याशी को फूल -मालाओं से लादकर समर्थक ले गए। देवरिया सदर मुख्यालय पर एडीएम वित्त एवं राजस्व देर शाम तक जमे रहे। रामपुर कारखाना में बैंडबाजा बजाने वालों को पुलिस ने रोका तो वे उत्तेजित हो गए। इसके बाद एसओ ने लाठियां भांजकर उनको भगाया। हालांकि रोक के बाद भी पूरे जिले में प्रत्याशियों ने विजयी जुलूस निकाला। जिला पंचायत सदस्य का प्रमाण-पत्र एडीएम प्रशासन ने दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें