छह की आई पॉजिटिव रिपोर्ट
देवरिया। संक्रमितों की संख्या में कमी आने लगी है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6411 हो गई है। एक्टिव केस 174 है। उमानगर, नवापार भड़सरा, उसरी बुजुर्ग, साकेतनगर, जंगल पुरुषोत्तमा इंदुपुर के एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डा. आलोक पांडेय ने बताया कि छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक्टिव केस 174 हैं।