फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड के छह हत्यारोपियों को भेजा जेल, ग्राम प्रधान समेत 13 लोगों पर दर्ज है केस

विज्ञापन
विज्ञापन
होमगार्ड के छह हत्यारोपियों को भेजा जेल, ग्राम प्रधान समेत 13 लोगों पर दर्ज है केस
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। महुआडीह पुलिस ने होमगार्ड के छह हत्यारोपियों को बृहस्पतिवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। मकान निर्माण रोकने के विरोध पर 13 लोगों की पिटाई से होमगार्ड की मौत हो गई थी। मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। धनौती रजडीहा गांव निवासी होमगार्ड रमाशंकर चौरसिया की हत्या के मामले में महुआडीह पुलिस को सफलता हासिल हुई है। सोमवार की शाम जिगनी बाजार गांव के ग्राम प्रधान शैलेश चौरसिया ने अपने 12 साथियों के साथ मिलकर मकान निर्माण रोकने की बात करते हुए रमाशंकर, छोटे पुत्र शिवम की पिटाई कर दी थी। इलाज के दौरान रमाशंकर की मौत हो गई थी। पुलिस ने उनकी पत्नी की तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत 13 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। देर रात पुलिस ने राकेश प्रसाद, रामप्रवेश, मुन्ना यादव, सुनील, लुटावन, अमरनाथ को गिरफ्तार कर लिया। सुबह महुआडीह पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय भेजा। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष राम मोहन सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधान समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें