फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 56.04 फीसदी वोट पड़े

Fri, 03 Feb 2017 11:01 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
स्नातक एमएलसी के लिए मतदान शुक्रवार को हुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। स्नातक एमएलसी के लिए मतदान शुक्रवार को हुआ। जिले मेें 56.04 प्रतिशत वोट डाले गए। वोट डालने में पुरुषों को फर्स्ट जबकि महिलाएं थर्ड डिवीजन रहीं। मतदान केंद्रों के आसपास गहमागहमी रही। एक-एक वोट के लिए समर्थक जूझते रहे। कलेक्ट्रेट परिसर में देर शाम तक मतपेटिका जमा होती रही।
विज्ञापन


जिले के नगर पालिका परिषद और ब्लॉक मुख्यालयों में सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होना था। पुलिस बल के नहीं पहुंचने पर मतदान में विलंब हुआ। नगर पालिका परिषद में तीन बूथ बनाए गए थे। यहां पर सुबह नौ बजे से मतदाताओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ। ठंड के चलते शुरुआती समय में इक्का-दुक्का वोटर आते रहे। दोपहर 12 बजे के बाद मतदान केंद्रों में वोटरों के आने का सिलसिला शुरू हुआ जो मतदान की समाप्ति तक जारी रहा।

इसमें युवतियों के अलावा बुर्कानशीं महिलाएं भी शामिल रहीं। नगर पालिका परिषद के बाहर वोट डालने जा रहे कुछ वोटरों को रिझाने में समर्थक भिड़ गए। हालांकि कुछ लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया। गौरीबाजार में एक हजार 32 मतदाता हैं। 578 ने ही मताधिकार का  प्रयोग किया। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट मतदान केंद्रों का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें