फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे चरण में 55.30 फीसदी मतदान

Wed, 14 Oct 2015 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे चरण के पंचायत चुनाव में 55.30 प्रतिशत मतदान हुआ। छिटपुट हंगामे और मामूली अव्यवस्थाओं के बीच 3.46 लाख लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव के शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। पहले चरण के मुकाबले तीन फीसदी मतदान कम हुआ।  गौरीबाजार, बैतालपुर, देवरिया सदर और रुद्रपुर ब्लाक में जिला पंचायत के 17 और बीडीसी के 430 पदों के लिए 2217 प्रत्याशी मैदान में हैं। चारों ब्लाकों के कुल 407 बूथों और 1073 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। रुद्रपुर, देवरिया और गौरीबाजार इलाके में प्रत्याशियों के समर्थकों में लाइन लगाने, गलत वोटिंग कराने और अन्य आरोपों प्रत्यारोपों को लेकर दो गुटों में विवाद के बाद मारपीट और हंगामा होता रहा। पुलिस फोर्स ने बवाल करने वालों को खदेड़ कर मामले को शांत कराया। हालांकि पुलिस ने किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। इसके अलावा कुछ जगहों पर प्रशासनिक अव्यवस्था के चलते भी लोगों ने हंगामा किया। शाम पांच बजे तक 6.26 लाख मतदाताओं में से 3.46 लाख मतदाताओ वोट डाला। देर रात तक स्ट्रांग रूम में बैलेट बाक्स जमा करने के लिए पीठासीन अधिकारी खड़े रहे।  जिला  निर्वाचन अधिकारी अनिता श्रीवास्तव ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से  हुआ है। पहले चरण के मुकाबले कमियां काफी हद तक दूर कर ली गई हैं। अगले चरण में अव्यवस्थाओं को पूरी तरह दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें