फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमिहीन परिवारों को जमीन आवंटित करने की कर रही थी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। तहसील में महिलाओं ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। महिलाएं भूमिहीन परिवारों को जमीन आवंटित करने की मांग कर रही थीं। इस संबंध में तहसीलदार योगेंद्र प्रसाद को मांग पत्र सौंपा गया। एक संस्था के पदाधिकारी सावित्री राय के नेतृत्व में महिलाएं तहसील पहुंची और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करने लगी। इनका आरोप था कि वंचित लोगों को पट्टा नहीं दिया जा रहा है। महिलाओं ने 135 परिवारों के आवेदन का एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को दिया। मुकुल राय, हरीशचंद्र, दुलारी, मालती, सुमन कुमारी, उर्मिला, चंद्रावती, अफसाना, रुबी देवी, ऊषा, कलावती देवी, चंपा आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें