सलेमपुर। देवरिया मार्ग पर बुधवार को तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में बाइक सवार दो युवक भी जख्मी हुए। सीएचसी में प्रारंभिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के महुअवां पांडेय गांव निवासी 63 वर्षीय धनंजय पांडेय सलेमपुर दूध देने के लिए घर से गए थे। वह सलेमपुर से साइकिल से घर लौट रहे थे। सलेमपुर-देवरिया मार्ग पर बिगही के समीप देवरिया की तरफ से तेज गति से आ रही बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में धनंजय की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार 22 वर्षीय बुलबुल व 20 वर्षीय सौरभ घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को आस-पास के लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लरिया है। मृत धनंजय पांडेय की पत्नी मीना, बेटा प्रिंस पांडेय, प्रशांत व कमल का रो-रोकर बुरा हाल है।