फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों और असहायों पर अत्याचार बर्दास्त नहीं करते थे रामनरेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

अत्याचार बर्दाश्त नहीं करते थे रामनरेश
सपा कार्यालय पर पूर्व सांसद की पुण्यतिथि मनाई गई
सामाजिक कार्यों के अलावा देश की आजादी में रही भूमिका
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सपा कार्यालय पर रविवार को सलेमपुर के पूर्व सांसद व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामनरेश कुशवाहा की पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इनके संघर्षों पर वक्ताओं ने विस्तार से प्रकाश डाला और पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुशवाहा ने कहा कि गरीबों, मजलूमों और दबे-कुचले व्यक्ति के लिए दिवंगत रामनरेश कुशवाहा ने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। जमींदारी व्यवस्था के खिलाफ कई बार मजबूती से आवाज उठाए और सफलता भी मिली। उन्होंने इसके विरोध में दबे-कुुचले लोगों को जागरूक करने के लिए कई किताबें भी लिखी। सपा के सदर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष दीनानाथ चौधरी ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में इनकी महती भूमिका रही। पंकज वर्मा ने कहा कि गरीबों को प्रताड़ित करने वालों के खिलाफ अनेकों बार पूर्व सांसद ने मोर्चा खोला और अपनी लड़ाई समझ कर लड़े। इस दौरान योगेंद्र यादव, अशोक यादव, मनीष कुशवाहा, ओमप्रकाश कुशवाहा, धीरेंद्र यादव, मिथिलेश, प्रवीण कुमार सिंह, विजय लाल यादव, धनंजय कुशवाहा, सत्यप्रकाश, गुड्डू कुशवाहा, रामसूरत, शैलेंद्र सिंह, अरविंद गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जमीन से जुड़े नेता थे बाबूजी
देवरिया। जन अधिकार पार्टी के तत्वावधान में रविवार को कैंप कार्यालय पर पूर्व सांसद व प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री दिवंगत रामनरेश कुशवाहा (बाबूजी) की पुण्यतिथि मनाई गई। उपस्थित नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने की शपथ ली। पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा ने कहा कि रामनरेश कुशवाहा आमजन को समर्पित नेता थे। जिलाध्यक्ष धनंजय कुशवाहा ने कहा कि हमें बाबू जी बहुत कुछ अनुसरण की जरूरत है। बिना संघर्ष के हम सुदृढ़ समाज की कल्पना नहीं कर सकते। इस दौरान जिला महासचिव सत्यप्रकाश सिंह, एमएल कुशवाहा, ऋषिकेश कुशवाहा, सुभाष कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, प्रवीण कुशवाहा, शैलेंद्र कुशवाहा, बाबूलाल कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

फोटो समाचार
जर्जर तार और सड़क ठीक करने की मांग
धर्मेर महलिया गांव में लगी थी चौपाल, विधायक ने दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
मईल। भागलपुर ब्लॉक के धर्मेर महलिया गांव में रविवार को विधायक काली प्रसाद ने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। वहीं, भाजपा की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत वंचित लोगों को वोटर बनने के लिए फार्म भरवाया गया।
विज्ञापन

लोगों ने गांवों में जर्जर पड़े तारों को ठीक कराने की मांग की। समता इंटर कॉलेज धर्मेर से मुख्य मार्ग तक सड़क पिच कराए जाने, दुर्गा मंदिर पर रैन बसेरा बनवाने और दो इंडिया मार्का हैंडपंप लगाने की मांग लोगों ने की। विधायक ने कहा कि भाजपा की सरकार सबका विकास कर रही है। कोई भी गांव पिच मार्ग व विद्युतीकरण से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने पिच मार्ग को छोड़ कर गांव के सभी कार्य मार्च तक पूरा कराने का आश्वासन दिया। इसके अलावा उन्होंने बभनौली पांडेय, धनगढ़ा, जमसड़ा में लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान पुनीत शाही, लार मंडल अध्यक्ष बृृजेश धर दूबे, विष्णुकांत तिवारी, राजेश मिश्र, मिठाई लाल, आदित्य पाठक, पप्पू बाबा, चंद्रभूषण सिंह, कुलदीप सिंह, हेमंत कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें