फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने गाया रघुपति राघव राजा राम...

विज्ञापन
कांग्रेसियों ने निकाली प्रभातफेरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में चल रहे प्रभात फेरी कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शहर भ्रमण किया। रघुपति राघव राजाराम... का गान करते हुए कांग्रेसियों ने पूरे रामनाथ देवरिया वार्ड में भ्रमण किया। भटवलिया वार्ड में लघु सभा की गई। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्र ने कहा कि सामाजिक सद्भाव, भाईचारा, विश्व बंधुत्व के प्रति जागरूक करने के मकसद से प्रभात फेरी निकाली जा रही है। समाज में बढ़ती वैमनस्यता और दुराव के बीच गांधी जी का मार्ग ही सबको एकजुट कर सकता है। प्रभात फेरी में उत्तेज नारायण मिश्र, नागेंद्र शुक्ल, डॉ.एसके पाठक, सत्यप्रकाश मणि, हीरानंद राय, डॉ. दिनेश मिश्र, रमाशंकर यादव, धर्मेंद्र पांडेय, कमलेश मिश्र, राघवेंद्र तिवारी, विजय शंकर मिश्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें