फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कूड़ा बेचकर मालामाल होगी नगरपालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
अब कूड़ा बेचकर आमदनी बढ़ाएगी नगरपालिका
विज्ञापन


उसरा बाजार में लगेगा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट
जमीन चिह्नित कर नपा ने शासन को भेजा प्रस्ताव
बैकुंठनाथ शुक्ल
देवरिया। रोजाना 73 टन कूड़े को लेकर पसोपेश में फंसी नगरपालिका के लिए यह कचरा भी आमदनी का जरिया बनेगा। नगरपालिका ने शहर से करीब नौ किमी दूर उसरा बाजार में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए जगह चिह्नित कर शासन को प्रस्ताव भेजा है। इसे मंजूरी मिलते ही नगरपालिका को कूड़ा निस्तारण की समस्या से निजात तो मिलेगी ही रोजाना करीब दस टन जैविक खाद के अलावा प्लास्टिक रॉ मैटेरियल भी तैयार होगा। इसे बेचने पर जो आय होगी उससे नगर पालिका शहर का विकास करेगी।
कूड़ा निस्तारण की समस्या से निजात पाने के लिए एक साल पूर्व नगर पालिका परिषद देवरिया और रुद्रपुर नगर पंचायत ने साझा पहल की। दोनों ने रुद्रपुर रोड पर स्थित उसरा बाजार में दस एकड़ जमीन चिह्नित कर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट लगाने का प्रस्ताव तैयार किया है। एक माह पूर्व नगरपालिका की ओर से सात करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वच्छता को प्राथमिकता में रखी सरकार में यह प्रस्ताव मंजूर होना तय माना जा रहा है। इस प्लांट की स्थापना से मोहल्लों और चौक-चौराहों पर जमा रहने वाला कूड़ा उठाने वालों की संख्या बढ़ेगी। नगरपालिका की ओर से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए पहल करते ही कूड़ा कलेक्शन करने के लिए तमाम एनजीओ आगे आ रहे हैं। इनमें त्रिमूर्ति इंफ्राटेक को नगरपालिका ने शहर के दो वार्ड भुजौली कॉलोनी व राघवनगर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए ट्रायल पर रखा है। सॉलिड वेस्ट तैयार होने से पूर्व नगर के सभी वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए एनजीओ नामित कर दिए जाएंगे। यह एनजीओ विभिन्न मोहल्लों से सूखा व गीला कचरा अलग-अलग कलेक्शन करके ट्रीटमेंट प्लांट भेजेंगे। वहां इनका आवश्यकतानुसार कूड़ा इस्तेमाल में लाया जाएगा।
विज्ञापन


यह होगी कूड़े की उपयोगिता
शहर से एकत्र होने वाला 73 टन कचरा जिले में कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिहाज से वरदान साबित होगा। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के जरिए कंपनी कूड़ा से रोजाना करीब चार टन जैविक खाद तैयार करेगी। इससे रासायनिक खादों पर निर्भर हुए किसानों को किफायती खेती का विकल्प मिलेगा। गीले कचरे को टंकी में जमाकर इससे बायो गैस भी उत्सर्जित किया जा सकेगा। वहीं कभी नष्ट न होने वाले पॉलिथीन को कूड़े से अलग कर प्लास्टिक के दाने तैयार किए जाएंगे, जिसका इस्तेमाल दोबारा प्लास्टिक के सामान बनाने में किया जा सकेगा। कूड़े की अधिकता होने पर बिजली उत्पादन की व्यवस्था भी की जाएगी।


* 73 टन शहर से रोजाना निकलता है कूड़ा।
* 2.5 टन होते हैं सब्जियों के अवशेष।
* 05 टन सर्वाधिक कूड़ा नई बाजार इलाके से।
* 2.5 टन औसतन कूड़ा प्रत्येक मोहल्लों से निकलता है।


सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए उसरा बाजार में जमीन चिह्नित की गई है। एक माह पूर्व शासन को सात करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया। इस संबंध में सोमवार को भी डीएम से बात हुई थी। जल्द ही दोबारा रिमांडर भेजा जाएगा। शासन से सॉलिड बेस मैनेजमेंट को लेकर सार्थक संकेत मिले हैं। उम्मीद है कि एक साल में काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

-अलका सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष देवरिया।

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए काफी समय से जमीन की तलाश चल रही थी। उसरा बाजार में पर्याप्त जमीन उपलब्ध हो गई है। इसके आधार पर प्रस्ताव तैयार कराया गया है। शीघ्र ही इसे मंजूरी मिलने की पूरी उम्मीद है।
-सीताराम गुप्ता, एडीएम व प्रभारी ईओ नगर पालिका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें