फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक और डीएम के बीच दिखी तल्खी

विज्ञापन
बरहज सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियाद सुनते जिलाधिकारी व विध्ाायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरहज। डीएम सुजीत कुमार की सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ से शिकायत करने वाले बरहज के विधायक सुरेश तिवारी का मंगलवार को जब संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम से सामना हुआ तो दोनों के बीच तल्खी साफ दिखी। एक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से नहीं लेने पर दोनों के बीच नोकझाेंक भी हुई। थोड़ी देर के लिए माहौल गर्म हो गया। डीएम ने सूझबूझ से मामले को संभाला। हालांकि इस मुद्दे पर कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

तहसील परिसर में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम सुजीत कुमार फरियादियों की समस्या सुन रहे थे। उमस भरी गर्मी और फरियादियों की भीड़ से हॉल में पंखे का हवा न के बराबर था। लोग पसीने से तर-बतर थे। इसी दौरान क्षेत्रीय विधायक सुरेश तिवारी भी पहुंच गए। हिंदू युवा वाहिनी के जिला मंत्री जितेंद्र भारत ने एक हलका लेखपाल को निलंबित करने के संबंध में शिकायती पत्र दिया। शिकायती पत्र में उन्होंने लिखा था कि एक फसल के विवाद के प्रकरण में हलका लेखपाल ने आठ दिनों में दो रिपोर्ट भेजकर तनाव की स्थिति पैदा कर दी है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को जेल भेज दिया। उन्होंने यह भी कहा है कि जहाज घाट की जमीन पर भू-माफिया ने कब्जा कर रखा है। वह राजस्व कर्मी पर धन उगाही का आरोप लगा रहे थे। इस पर डीएम और फरियादी से बहस होने लगी। विधायक ने हस्तक्षेप कर डीएम से उचित न्याय के लिए कहा, इससे माहौल गरम हो गया। इस बाबत एसडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं थी। फरियादी जोर-जोर से अपनी बात कह रहा था, इसलिए उसे टोका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें