फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ
सुभाष चौक पर शिक्षकों का कार्यक्रम हुआ
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। पुरानी पेंशन बहाली के बहाल पर सुभाष चौक पर रविवार को प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित एसोसिएशन की ओर से बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया गया। प्रदेश सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए हक के लिए सड़क से संसद तक आवाज बुलंद करने की चेतावनी शिक्षकों ने दी।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष स्वतंत्र तिवारी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग विभिन्न शिक्षक संगठन लंबे दिनों से कर रहे हैं। शिक्षकों की वाजिब मांगों को मानने के बजाए सरकार नजरअंदाज कर रही है। लेकिन शिक्षक चुप बैठने वाले नहीं है। अपने हक के लिए संघर्ष करते रहेंगे। सुभाष चौक पर शिक्षकों ने बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। प्रदीप कुमार गौड़ ने कहा कि इस यज्ञ से सरकार के जिम्मेदारों की सोच में बदलाव आएगा और जो निर्णय होगा वह शिक्षकों के पक्ष में होगा। सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। इसको लेकर कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। यज्ञ में प्राथमिक शिक्षक संघ और पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रमुख पदाधिकारी शामिल रहे। इस दौरान नवल पाठक, छेदीलाल यादव, मनोज मिश्रा, विनोद यादव, घनश्याम तिवारी, विवेकानंद मिश्र, आशुतोष तिवारी, राम सिंह, डॉ. रितेश्वर, विमलेश, राजीव, शत्रुघ्न यादव, सत्यपाल, अरुण मिश्र, श्यामनरायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें