फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में मारपीट कर किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। मुंडेरा लाला में रविवार की देर शाम जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। घायलों को पीएचसी ले जाया गया। डॉक्टरों के मौजूद नहीं होने से निजी अस्पताल में इलाज कराना पड़ा। मुंडेरा की प्रभावती देवी पत्नी बिल्लर प्रसाद का आरोप है कि उनकी जमीन पर गांव के कुछ लोग निर्माण के लिए जबरन नींव खोदवा रहे थे। रोकने पर दूसरे पक्ष के आधा दर्जन लोगों ने गोलबंद होकर दरवाजे पर आकर मारने-पीटने लगे। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। बीच-बचाव करने बेटे परिमाण, बलिस्टर और प्रेमा पहुंचे। लोगों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस की उदासीनता के चलते उनका मेडिकल परीक्षण नहीं हो सका। रातभर थाने में बैठे रहे। सोमवार की दोपहर तक भी पुलिस थाने में बैठाए रही। इसके बाद पुलिस ने मेडिकल कराकर कानूनी कार्रवाई की। इंस्पेक्टर प्रभातेष श्रीवास्तव ने बताया की मारपीट की सूचना मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें