फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से नवरात्री पूजा में खलल

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नवरात्र के त्योहार में भी बिजली विभाग ठीक ढंग से बिजली की आपूर्ति नहीं दे पा रहा। नवरात्र मेले के दिन भी बिजली कटौती से लोग परेशान दिखे। हवन पूजा में जुटे लोग बिजली बिना बेहाल रहे। वहीं रात को मेले में उमड़ी भीड़ से बढ़ी उमस के बीच बिजली गायब होते ही लोग पसीने से तर बतर होने लगे।
विज्ञापन

रुद्रपुर क्षेत्र में इमरजेंसी कटौती के नाम पर छह से आठ घंटे हर रोज बिजली कट रही है। लोगों को नवरात्र में ठीक से बिजली मिलने की उम्मीद थी, लेकिन विभाग शेड्यूल के मुताबिक भी बिजली नहीं मिल सकी। शुक्रवार को दिन में पांच घंटे बिजली गायब होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ गया। पूजा के दौरान लोग पसीने से लथपथ दिखे। रात में भी सोने के दौरान तीन घंटे बिजली गायब रही। नगरवासी राजेश मणि त्रिपाठी, जयरतन, उपेंद्र कुमार, विकास कुमार, अनूप आदि ने कहा कि बिजली आपूर्ति को लेकर राजनीति करने वाली भाजपा सरकार भी बिजली देने में नाकाम साबित हो रही है। त्योहारों पर ठीक ढंग से बिजली नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी बनी है। नवरात्र के दिन बिजली कटौती से त्योहार में खलल पड़ गया। एसडीओ एके पाल ने कहा कि इमरजेंसी कटौती के कारण आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें