फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर कारखाना पुलिस ने हत्यारोपी को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रामपुर कारखाना के सोनबरसा में 29 अगस्त को बिहारी चौहान की हत्या के आरोपी उनके दामाद राजकिशोर चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के बाद से ही वह फरार चल रहा था। बुधवार को एक बजे हेतिमपुर कस्बा से पकड़ा गया।
विज्ञापन

सोनबरसा गांव के बिहारी चौहान की चार लड़कियां हैं। चारों की शादी कर दिए थे। एक के परिवार की स्थिति खराब थी। इसलिए उसको अपने पास रखते थे। तरकुलवा का रहने वाला दूसरे नंबर का दामाद राजकिशोर चौहान शराबी हो गया था। इसको लेकर दोनों के बीच कई बार मारपीट हो गई थी। राजकिशोर और बिहारी के बीच 29 अगस्त की सुबह आठ बजे कहासुनी हुई। बिहारी नहर की तरफ शौच करने गए थे। पीछे से लाठी लेकर राजकिशोर भी पहुंचा और बिहारी के सिर पर प्रहार कर दिया। इससे उसे गंभीर चोट आई थी। कुछ लोग उसे उठाकर दरवाजे पर लाए तब तक मौत हो गई। बिहारी की पत्नी शिवराजी की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया था। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली की राजकिशोर हेतिमपुर में शराब पी रहा है। सक्रिय हुई पुलिस ने वहां से उसे पकड़ लिया। रामपुर कारखाना के निरीक्षक प्रभातेष कुमार का कहना है कि हत्यारोपी राजकिशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें