फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने सेल्समैन से 11 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। बरांव-मदनपुर के बीच इंडेन गैस गोदाम के पास दिनदहाड़े होम डिलीवरी वैन लेकर जा रहे सेल्समैन से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा सटाकर 11 हजार रुपये लूट लिए। बदमाश असलहा लहराते हुए बरहज की ओर भाग गए।
विज्ञापन

सिंहेश्वरी गैस एजेंसी बरहज का गोदाम बरांव-मदनपुर के बीच सुनीता इंडेन गैस सर्विस के गोदाम से सटे है। यहां से वाहनों से उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी दी जाती है। गुरुवार को करीब एक बजे सिंहेश्वरी गैस की होम डिलीवरी वैन पकड़ी से वापस गोदाम जा रहा था। वैन चालक गोला-मदनपुर निवासी प्रेमचंद कश्यप का कहना है कि वैन में देवकली हेमराज निवासी महेंद्र साथ था। गाड़ी ज्यों गोदाम के पास पहुंची, इसी बीच काले रंग की बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया और तमंचा सटाकर 11 हजार नकद और गाड़ी की चाभी लेकर भाग गए। थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पाठक ने बताया कि लूट की सूचना पीड़ित ने काफी देरी से दिया। फिर भी बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें