फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसिड अटैक के तीनों आरोपी जेल भेजे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सोमवार की सुबह एसपी आवास से चंद कदम दूरी पर युवती पर एसिड फेंकने के मामले के तीनों आरोपियों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। जेल गए तीनों आरोपी पीड़ित के चाचा और चचेरे भाई हैं।
विज्ञापन

बरहज के अमाव गांव के मारकंडेय मिश्र की 22 वर्षीय बेटी मोनिका ब्यूटी पार्लर और सिलाई-कढ़ाई का काम सीखने आ रही थी। भटवलिया चौराहे पर टैैक्सी से उतरकर पैदल जा रही थी। एसपी आवास से कुछ दूर पहले ही बाइक सवार तीन लोगों ने पीछे से उस पर एसिड फेंक दिया और भाग गए। युवती के चिल्लाने पर एसपी आवास पर तैनात सिपाहियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित युवती ने सगे चाचा कुबेरनाथ मिश्र और चचेरे भाइयों बृजेश और अशोक पर एसिड फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस ने दो को अमाव गांव और एक को सलेमपुर से गिरफ्तार कर लिया है। सूचना के बाद पहुंचे परिवारवालों ने शाम को कोतवाली पुलिस को तीनों को नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों को मंगलवार को जेल भेज दिया। एएसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि पीड़ित के परिवारवालों ने चाचा और चचेरे भाइयों पर ही आरोप लगाया है। तीनों को जेल भेज दिया गया है।

पीड़ित से मिला ऐपवा का प्रतिनिधिमंडल
देवरिया। ऐपवा का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंचा और एसिड अटैक से पीड़ित मोनिका मिश्र से मिला। जिलाध्यक्ष गीता पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराध का ग्राफ बढ़ गया है। एसपी आवास के पास ही जब इस तरह की घटना हो जा रही है तो अन्य जगह का क्या हाल होगा? उन्होंने कहा कि संगठन एसिड अटैक पीड़ित के साथ है। उसके हक के लिए हर लड़ाई लड़ी जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में सुमन, सविता सिंह, शोभा, रिंकी, पूनम, रागिनी, सीमा सिंह आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें