फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार को चाकू मारने वाले ग्राहक पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। दो दिन पूर्व मामूली बात पर फल विक्रेता पर चाकू से हमला करने वाले ग्राहक पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। वहीं फल विक्रेता और ग्राहक का इलाज जिला अस्पताल में अभी चल रहा है। घांटी बाजार में अजय की दुकान पर खुटहा गांव निवासी लालबाबू गुरुवार की शाम फल खरीदने आया था। आम की कीमत को लेकर फल दुकानदार और लालबाबू के बीच कहासुनी हो गई। इससे नाराज ग्राहक ने फल दुकानदार पर चाकू से हमला कर दिया। इससे नाराज बाजार के लोग ग्राहक पर टूट पड़े और अधमरा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने पथराव किया। इसमें सिपाही मस्तराम और एसओ को चोट लगी। पुलिस इस मामले में फल दुकानदार के भाई विजय की तहरीर पर लाल बाबू पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। एसओ विजय नारायण ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें