देवरिया। परिषदीय स्कूलों की जांच में 18 शिक्षक अनुपस्थित मिले। इसमें चार प्रधानाध्यापक और एक अनुदेशक शामिल हैं। गैरहाजिर शिक्षकों का एक दिन का वेतन कटेगा। बीएसए उपेंद्र कुमार ने टीम गठित कर शनिवार को गौरीबाजार इलाके के स्कूलों का निरीक्षण कराया। सवना लक्ष्मण प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक नीलम देवी और पूर्व माध्यमिक विद्यालय के अनुदेशक सुधाकर मिश्र, टेंगरगढ़ी की सहायक अध्यापक सुनीता देवी, धूसी टोला के प्रधानाध्यापक प्रभाकर कुमार, सहायक अध्यापक किरन देवी और उदयभान यादव, नरायणपुर तिवारी की सहायक अध्यापक गण रजनी मल्ल, प्रज्ञा मल्ल और राहुल कुमार, चरियाव बुजुर्ग की सहायक अध्यापक रूबी राय, दुबे टोला के सतीश चंद्र, फूलमति राय और अतीकुर्रहमान, पननहा के प्रधानाध्यापक शिवसागर गुप्त, करजही प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रब्बुल सहायक अध्यापक रीतू सिंह और करमहां के सहायक अध्यापक श्रीकांत के अलावा पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटाई के सहायक अध्यापक विमला सिंह को 18 जुलाई से गैर हाजिर मिले।