फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद स्कूल चालू कराने को दूसरे दिन धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापपुर। धरातल पर बंद और कागज में चल रहे परिषदीय विद्यालय को लेकर गांववालों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। अफसरों की रहमोकरम से ऐसा 17 सालों से चला आ रहा है। लोग जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग और पठन पाठन शुरू कराने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

बनकटा ब्लॉक सिरिसिया पवार गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय का भवन है। गांववालों का आरोप है कि 17 वर्षों से पढ़ाई नहीं हो रही है। यहां पढ़ने वाले बच्चों को पास के प्राथमिक विद्यालय में अटैच कर पढ़ाया जा रहा है। इन दिनों विद्यालय का भवन जर्जर हो गया है। गांववालों का आरोप है कि गांव में विद्यालय नहीं होने से बच्चों को अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। इसकी शिकायत विभागीय अफसरों से की गई, लेकिन अफसर इसे गंभीरता से नहीं ले रहे है। इससे नाराज गांव के अमित पवार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार से स्कूल चलवाने की मांग को लेकर धरना शुरू किया गया है। दूसरे दिन कोई अफसर धरनास्थल पर नहीं पहुंचे।

बैंक में चोरी का प्रयास
प्रतापपुर। स्थानीय बाजार के सेंट्रल बैंक में रात को चोरों ने चोरी का प्रयास किया। जंगला के पास ईट निकला देख प्रबंधक प्रभात पांडेय को दूसरे दिन जानकारी हुई। प्रबंधक ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें