फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाशीय बिजली से चार गांवों का छह ट्रांसफार्मर जले

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। बिजली गिरने से चार गांवों का छह ट्रांसफार्मर जल गया। अचानक घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ने से कुछ लोगों का इलेक्ट्रिक उपकरण भी जल गए। इसके कारण कई गांवों की बत्ती गुल हो गई। लोगों ने जेई से इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन

रविवार को पूरे दिन बारिश हुआ। इस दौरान शाम करीब चार बजे अचानक आसमान में बिजली कड़की और कई लोगों के घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। इसके कारण लार विद्युत उपकेंद्र से जुड़े परासी चकलाल, चोरडीहा, भेड़िहरवा अड़ार में 63 केबीए तथा कोहरा गांव में लगा 100 केबीए, नलकूप का 25 केबीए और सर्वेश्वर धाम मंदिर पर लगा दस एमपीअर का ट्रांसफार्मर जल गया। भेड़िहरवा अड़ार गांव में आकाशीय बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर में सुरंग हो गया है। संयोग ठीक था कोई हादसा नहीं हुआ। लोगों ने इसकी बिजली विभाग के जेई और एसडीओ से किया। इस बाबत जेई सुधीर कुमार ने बताया कि स्टीमेट तैयार किया जा रहा है। स्टोर में ट्रांसफार्मर की कमी है। उपलब्ध होते ही बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें