फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार टूटा, आंधी रात से बिजली गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। न्यू कॉलोनी फीडर से जुड़े इलाकों में शनिवार की रात को भी बिजली गुल हो गई। इसके चलते उमस भरी गर्मी से मोहल्लेवासी हलकान हो गए। सहरी के लिए अंधेरे में तैयारी करनी पड़ी। सुबह छह बजे बिजली आई। इसके बाद लोगों को सुकून मिला।
विज्ञापन

नाथ नगर सब स्टेशन से न्यू कॉलोनी फीडर की बिजली की सप्लाई होती है। रेलवे मालगोदाम के पास शनिवार की रात 2.15 बजे हाईटेंशन तार टूट गया। इसके चलते न्यू कॉलोनी, गरुड़पार, नई बस्ती, लकड़ीहट्टा, नेहरू नगर, चकिया और बांस देवरिया का संस्कृत पाठशाला के आसपास के घरों में बिजली गुल हो गई। उमस भरी गर्मी ने लोगों की दिक्कतों को और बढ़ा दी। घरों से निकल कर लोग बाहर आ गए। सब स्टेशन में जानकारी दी, लेकिन रात का हवाला दिया। इसके कुछ देर बाद सहरी के लिए उठना पड़ा। किसी तरह सहरी खाया। फजिर की नमाज अदा कर मॉर्निंग वॉक पर निकल पड़े। बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचें। तार को दुरुस्त किया। सुबह छह बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। मोहल्लेवासियों ने बिजली विभाग को कार्यशैली में सुधार लाने की चेतावनी दी। कहा है कि टेक्निकल फॉल्ट हुई तो अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें