फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 50 हजार बहनों ने किया निशुल्क सफर

विज्ञापन
रोडवेज बस अड्डे पर बस पकड़ने के लिए लगी यात्रियों की भीड़।
विज्ञापन
देवरिया। रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने निकली बहनों के कारण शुक्रवार को रोडवेज बसों में दिनभर भीड़ रही। सामान्य दिनों की तुलना में यात्रियों की संख्या बढ़ने पर परिवहन निगम को बसों के करीब 150 अतिरिक्त फेरे लगाने पड़े।
विज्ञापन

इसके बावजूद कई रूटों पर बस पहुंचते ही यात्रियों की भीड़ उमड़ती रही। शुक्रवार को करीब 50 हजार महिलाओं ने एक सहयात्री के साथ निशुल्क यात्रा की। इससे एक दिन पहले बृहस्पतिवार को भी करीब 25 हजार महिलाओं और उनके सहयात्रियों ने मुफ्त सफर किया था।
सुबह से ही देवरिया रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई थी। शहर के अलावा सलेमपुर, बरहज, कसया, हाटा, बघौचघाट, गोरखपुर समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर जाने वाली बसों में यात्रियों की संख्या अधिक रही। बस अड्डे पर बस पहुंचते ही उसमें सवार होने के लिए यात्रियों की कतार लग जाती थी। कई बसें परिसर से ही भरकर रवाना हुईं। त्योहार के कारण महिलाओं के साथ बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों की संख्या भी अधिक रही। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए परिवहन निगम ने अलग-अलग रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए।
विज्ञापन

कई बसों में सीटें भरने के बाद यात्रियों को खड़े होकर भी सफर करना पड़ा।
एआरएम कपिल देव प्रसाद ने बताया कि दो दिनों में करीब 75 बहनों ने सहयात्री के साथ निशुल्क सफर किया है। जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक थी, वहां करीब 150 अतिरिक्त फेरे लगाए गए हैं। हर बस ने सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक फेरे लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें