फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सलेमपुर में बनेगा 3.5 करोड़ की लागत से 50 बेड का हॉस्पिटल

Mon, 13 Mar 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माण एजेंसी के जेई और इंजीनियर ने किया चिह्नित भूमि का अवलोकन
विज्ञापन

सलेमपुर। तहसील मुख्यालय पर जल्द ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 50 बेड के फील्ड हॉस्पिटल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने टेंडर निकाल दिया है। निर्माण एनपीसीसी एजेंसी कराएगी। इसके लिए सोमवार को विभाग के जेई व इंजीनियर ने स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ चिह्नित जगह का निरीक्षण कर जायजा लिया।
उप्र-बिहार का बॉर्डर होने के चलते स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों का तांता लगा रहता है। यहां रोजाना 500 से 700 मरीज इलाज कराने आते हैं। लेकिन सुविधा का अभाव होने के चलते अधिकांश मरीजों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया जाता है। जनप्रतिनिधियों के प्रयास से सलेमपुर में अब हॉस्पिटल के पीछे खाली भूमि पर 50 बेड का फील्ड हॉस्पिटल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राजस्व विभाग टीम की मदद से जगह चिह्नित कर लिया है। निर्माण एजेंसी के जेई ज्ञानेंद्र गौरव व इंजीनियर अभिषेक सिंह ने बताया कि 50 बेड के फील्ड हॉस्पिटल बनने के लिए विभाग की ओर से टेंडर जारी कर दिया गया है। इसके लिए करीब 3.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, लेकिन चिन्हित जगह पर कुछ भवन बने हुए हैं। जिसके चलते निर्माण कार्य में देरी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें