फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अलग-अलग मार्ग दुर्घटना में एक की मौत, सात घायल

Mon, 13 Mar 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा/ रामपुर बुजुर्ग। सोमवार को अलग-अलग हुई मार्ग दुर्घटनाओं में कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पहली दुर्घटना पड़ोसी प्रांत बिहार के मनिया गांव के पास की है। बताया जाता है कि देवरिया जनपद के बनकटा थाना क्षेत्र के इंगुरी सराय गांव निवासी रामनरेश कुशवाहा के घर से बिहार के मनिया गांव में परिजन चौथारी लेकर गए थे। वहां से घर लौटते समय मनिया से कुछ ही दूर आगे पहुंचे थे कि गाड़ी का अगला पहिया फट गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर किनारे 30 फीट नीचे गड्ढे में पलट गई। इसमें गाड़ी चालक प्रिंस कुशवाहा की इलाज के लिए मैरवा ले जाते समय रास्ते में हो गई।
गाड़ी में कुल छह लोग सवार थे। घायलों में तीन लोगों को सिवान, एक को देवरिया तथा एक को गंभीर स्थिति में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दूसरा हादसा बनकटा थाना क्षेत्र के सोहनपुर बाजार के पास हुआ। इसमें दो बाइक सवार आपस में भिड़ गए, जिसमें मनीष कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका प्राथमिक उपचार बनकटा पीएचसी पर कराया गया। वहां से डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक बनकटा क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव का निवासी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी दुर्घटना सोहनपुर के निकट एक पुलिया के पास की है। इसमें एक ठेला और बाइक सवार आपस में भिड़ गए। हादसे में बाइक सवार को चोट आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें