फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के पांच संदिग्ध मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू के पांच संदिग्ध मरीज मिले
विज्ञापन

आइसोलेशन व डेंगू वार्ड में चल रहा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। डेंगू पांव पसार रहा है। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में मरीज मिल रहे हैं। डेंगू के पांच संदिग्ध मरीज मिले हैं। इनका इलाज मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के आइसोलेशन व डेंगू वार्ड में चल रहा है। जांच के लिए नमूना भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर पुष्टि होगी।
शहर के एक मोहल्ले की 19 वर्षीया एक युवती एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित है। उसने प्राइवेट में दवा ली लेकिन आराम नहीं मिला। इसके बाद शुक्रवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंची, जहां लक्षण मिलने पर उसे अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

सलेमपुर तहसील क्षेत्र का एक किशोर दस दिन से बुखार से पीड़ित है। उसके शरीर, सिर में दर्द तथा उल्टी भी हो रही थी। उसने दुकान से दवा लेकर खाया लेकिन राहत नहीं मिली। इसके बाद शुक्रवार की शाम उसे डेंगू वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। इसी तरह आइसोलेशन वार्ड में भर्ती बनकटा क्षेत्र की एक महिला एक सप्ताह से बुखार की चपेट में है। उसके शरीर में दर्द व उल्टी भी हो रही थी। प्राइवेट में दवा लेने पर आराम नहीं मिला तो जिला अस्पताल पहुंची।
वहीं, मझौलीराज क्षेत्र का एक युवक हरियाणा के गुरुग्राम में नौकरी करता है। वह एक हफ्ता पहले बुखार से पीड़ित हो गया। दवा लेने पर आराम मिला। इसके बाद दिवाली पर घर आया। यहां सलेमपुर में जांच कराई तो प्लेटलेट्स कम थे। इसके बाद परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
उधर, बरहज क्षेत्र का एक युवक पंजाब के अंबाला स्थित एक ड्रग कंपनी में काम करता है। वहां से घर आया, यहां पांच दिन पहले बुखार की चपेट में आ गया। उसने दवा ली पर आराम नहीं मिला। जांच कराने पर प्लेटलेट्स कम थे। इसके बाद शुक्रवार की रात जिला अस्पताल की इमजरेंजी पहुंचा। यहां आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि अस्पताल में डेंगू के मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। अस्पताल में इलाज, बेड व दवा की सुविधा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें